Author: nimblesamachar

CG NEWS : बलौदा बाजार/भाटापारा। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले के भाटापारा स्थित हटरी बाजार में गुरुवार देर रात भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि कपड़े और मोबाइल की दो दुकानें इसकी चपेट में आ गईं और देखते ही देखते पूरी बिल्डिंग धू-धू कर जलने लगी। देखते ही देखते विकराल हुई आग प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, देर रात अचानक दुकान से धुआं उठता दिखाई दिया, जिसके बाद कुछ ही समय में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आसपास के लोग दहशत में आ गए और तुरंत इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई।…

Read More

नेतन्याहू का नया प्लान— ईरान के साथ बढ़ते सैन्य तनाव के बीच इजराइल ने गाजा पट्टी में अपने सैन्य अभियान को और तेज कर दिया है। इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सेना को गाजा पट्टी के 70 प्रतिशत हिस्से पर सीधा प्रशासनिक और सुरक्षा नियंत्रण स्थापित करने का सख्त आदेश दिया है। आधे से अधिक गाजा पर पहले ही कब्जा कर चुकी इजरायली डिफेंस फोर्सेज (IDF) अब बाकी बचे इलाकों में हमास के अंतिम ठिकानों को खत्म करने के लिए बड़ा अभियान चला रही हैं। सैन्य विस्तार और जमीनी हालात: क्या है नेतन्याहू का नया प्लान? मिडिल ईस्ट में जारी…

Read More

हमीरपुर। Uttar Pradesh के हमीरपुर जिले में बेतवा नदी पर बन रहे निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरने से बड़ा हादसा हो गया। शुक्रवार देर रात करीब 2 बजे हुए इस हादसे में 6 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और राहत-बचाव कार्य तुरंत शुरू किया गया। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गईं। State Disaster Response Force (SDRF) की टीम लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है। जेसीबी मशीनों की मदद से…

Read More

CG Weather Update : रायपुर। छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी और नौतपा के बीच मौसम ने अचानक करवट ले ली है। प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने से लोगों को तपती गर्मी और हीटवेव से राहत मिली है। मौसम विभाग ने रायपुर सहित 27 जिलों में आंधी और बारिश को लेकर यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अंबिकापुर-सूरजपुर में बारिश से राहत प्रदेश के उत्तरी क्षेत्रों जैसे अंबिकापुर और सूरजपुर में बारिश दर्ज की गई है, जिससे तापमान में गिरावट आई है। लगातार पड़ रही भीषण गर्मी के बाद मौसम में आए इस बदलाव से लोगों ने राहत की…

Read More

Ultraviolette Tesseract— इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर निर्माता कंपनी Ultraviolette Automotive ने अपने फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक स्कूटर Tesseract (टेसरेक्ट) की डिलीवरी को एक बार फिर आगे बढ़ा दिया है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि इस हाई-परफॉर्मेंस स्कूटर की डिलीवरी अब साल 2027 की पहली तिमाही (Q1 2027) में शुरू होगी, जिसके जनवरी 2027 तक जमीन पर उतरने की उम्मीद है। यह कंपनी की पुरानी टाइमलाइन से एक बड़ा बदलाव है, जिससे ग्राहकों को अब लंबा इंतजार करना होगा। Ultraviolette Tesseract: फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिलीवरी फिर टली, अब 2027 की पहली तिमाही में होगी शुरुआत बार-बार बदली टाइमलाइन, यह है…

Read More

CG NEWS : नारायणपुर/गढ़चिरौली। महाराष्ट्र के गढ़चिरौली और छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले की पुलिस को माओवाद विरोधी अभियान में बड़ी सफलता हाथ लगी है। आत्मसमर्पण कर चुके माओवादियों से मिली गोपनीय सूचना के आधार पर चलाए गए संयुक्त अंतरराज्यीय अभियान में सुरक्षा बलों ने गढ़चिरौली-नारायणपुर सीमा के घने जंगलों में संचालित माओवादियों के हथियार निर्माण केंद्र का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में हथियार, विस्फोटक और हथियार निर्माण में उपयोग होने वाली सामग्री बरामद की गई। कई खतरनाक विस्फोटक सामग्रियों को सुरक्षा की दृष्टि से मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। यह कार्रवाई “ऑपरेशन अंतिम…

Read More

Horoscope  मेष राशि- आज के दिन लव के मामले में बहस में न पड़ना ही बेहतर रहेगा. बदलाव से निपटने के लिए तैयार रहें, भले ही वो आपको सरप्राइज कर दें. कभी-कभी हम जो सोल्यूशन तलाशते हैं, वे हमारे सामने ही होते हैं लेकिन डिस्ट्रैक्शन के कारण हम उन्हें देखने में नाकामयाब हो जाते हैं. वृषभ राशि- आज के दिन महत्वपूर्ण मौद्रिक डीसीजन लेने से बचें और आपका स्वास्थ्य भी पूरे दिन अच्छा रहने वाला है. क्वालिटी से समझौता किए बिना सभी पेशेवर लक्ष्य हासिल करें. रोमांस संबंधी प्रॉब्लम्स का सोल्यूशन निकालें. मिथुन राशि- आज के दिन चुनौतियां मुश्किल लग…

Read More

CG NEWS : बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले से ईमानदारी और मानवता की एक प्रेरणादायक खबर सामने आई है। यहां के वरिष्ठ पत्रकार आनंद साहू ने सड़क पर लावारिस हालत में मिले लाखों रुपये के जेवरात और नकदी से भरे बैग को पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ पुलिस के हवाले कर दिया। सड़क पर मिला बैग, निकले लाखों के जेवर जानकारी के अनुसार, पत्रकार आनंद साहू को रास्ते में एक संदिग्ध बैग पड़ा मिला। जब उन्होंने बैग खोलकर देखा, तो उसमें सोने-चांदी के कीमती जेवर और नकदी रखी हुई थी। इतनी बड़ी रकम मिलने के बावजूद उन्होंने लालच नहीं…

Read More

CG NEWS : रायपुर। छत्तीसगढ़ सहित देशभर के संगठित क्षेत्र में कार्यरत बीमित श्रमिकों के बच्चों के लिए मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाने का बड़ा अवसर सामने आया है। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) ने अपने मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए विशेष आरक्षण की सुविधा प्रदान की है। 700 सीटें आरक्षित, देशभर के 20 कॉलेज शामिल जानकारी के अनुसार, ESIC द्वारा संचालित देशभर के 20 प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेजों में MBBS और BDS पाठ्यक्रमों के लिए कुल 700 सीटें बीमित श्रमिकों के बच्चों के लिए आरक्षित की गई हैं। यह पहल श्रमिक परिवारों के बच्चों को उच्च शिक्षा और बेहतर…

Read More

ट्विशा शर्मा केस में बड़ी कार्रवाई— एक्ट्रेस और मॉडल ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की टीम ने गुरुवार को भोपाल में बड़ी कार्रवाई की है। सीबीआई के अधिकारियों ने ट्विशा की सास और सेवानिवृत्त जज गिरिबाला सिंह के भोपाल स्थित आवास पर छापा मारा। सुबह करीब 10:30 बजे से शुरू हुई यह पूछताछ पिछले 6 घंटे से लगातार जारी है। सूत्रों के मुताबिक, मामले में गिरिबाला सिंह की किसी भी वक्त गिरफ्तारी हो सकती है। कटारा हिल्स में भारी पुलिस बल तैनात, छावनी में बदला इलाका सीबीआई की इस कार्रवाई के दौरान सुरक्षा…

Read More